फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shreya is nominated for national child award.

पांच बार चैंपियन, मिलेगा नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड!

Mon, 03 Nov 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 03 Nov 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Shreya is nominated for national child award.

भाषण प्रतियोगिता के राज्यस्तरीय मंच पर धर्मशाला की श्रेया पंडित ने पांच बार प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की आठवीं कक्षा की श्रेया ने राज्यस्तरीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की भाषण प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व श्रेया अपनी भाषण शैली के दम पर लगातार विभिन्न आयु वर्गों में राज्य स्तर पर चार बार प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है। इसी का नतीजा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने श्रेया पंडित का नाम इस बार नेशनल चाइल्ड अवार्ड के लिए दिल्ली भी भेजा है।
विज्ञापन


14 वर्षीय श्रेया पंडित विभिन्न आयु वर्गों में अब तक आठ बार कांगड़ा में जीत हासिल कर जिला का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर कर चुकी हैं। इसके अलावा हिंदी दिवस, पर्यावरण दिवस, हिमालय परिवार के तिब्बती मामले में आयोजित भाषण प्रतियोगिता और नशा निवारण पर भाषण प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेया के पिता संदीप शर्मा और माता अंजू शर्मा पेशे से अध्यापक हैं। श्रेया का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर देश की सेवा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed