फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Shiv Shankar ever play holi ...

शिव शंकर होली खेलें सदा...

Sat, 28 Feb 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 28 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shiv Shankar ever play holi ...

रामलीला मैदान में होली रंग महोत्सव का भीड़ भरे समारोह में आगाज हो गया है। ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर होली की शुरुआत की। वहीं मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह माहरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने होल्यारों को अबीर गुलाल लगाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ओम शांति मिशन की ओर से बीके सरिता, बीके इंद्रा ने सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिक्षक नरेश राय के संचालन में होली की शुरुआत होली रंग महोत्सव और श्रीराम सेवा सांस्कृतिक समिति के होल्यारों की ओर से शिव शंकर होली खेलें सदा, माथे में चंदा शीष में गंगा, भांग धतूर को पीवें सदा शिव शंकर होली खेलें सदा गीत से की गई, जिसमें समिति की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन


इसके बाद पम्दा बाराकोट से आए होल्यारों ने वेदांती होली का गायन करते हुए धरम प्रतिज्ञा राख हरीश चंद्र, कर लेने मरघट बैठे, इंद्र राज तब बोलन लागे, विश्वामित्र के पास, अवध पुरी में जाओ गुरु जी... होली की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद पाटन पाटनी के होल्यारों ने शिखर कैलाश में देव निरंजन, अमर कथा शिव रंजन की, राम लछीमन ये दोनों भाई...होली प्रस्तुत की। राईकोट के होल्यारों ने द्रुप दा तेरे सा है मुकुट धारी, लेकर चरी भये ठाडी और श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आये हैं होली गाई। आयोजन समिति की ओर से चेयरमैन लता वर्मा, भैरव राय, मुकेश साह, भगीरथ भट्ट, गोविंद बोहरा, नवीन मुरारी, गोविंद वर्मा, कीर्ति बगौली, विमल कलौनी आदि ने मुख्य अतिथि समेत सभी का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed