फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Sharda canal cleaning of the water supply stopped

सफाई को शारदा नहर की जलापूर्ति रोकी

Thu, 26 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/चंपावत
ब्यूरो/चंपावत Updated Thu, 26 Mar 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sharda canal cleaning of the water supply stopped

शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने शारदा नहर की जलापूर्ति रोक दी है। बताया गया है कि जल्द ही लोहियाहेड पावर हाउस संचालन को पानी दिए जाएगा। पानी देने से पूर्व नहर में जमे मलबे आदि की सफाई के लिए नहर को सुखाया गया है। नहर में पानी न होने से सिद्धनाथ के दर्शनार्थियों को स्नान आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार देर सायं शारदा हेडवर्क्स प्रशासन (यूपी सिंचाई विभाग) ने शारदा नहर की जलपूर्ति रोक दी है। विभाग के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि लोहियाहेड विद्युतगृह में पानी छोड़ने से पूर्व नहर में जमा सिल्ट और अन्य गंदगी को हटाया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नहर की सफाई के बाद लोहियाहेड पावर हाउस के संचालन को पानी दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही कि जल्द ही पावर हाउस का विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। शारदा हेडवर्क्स के बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों नदी में 3600 क्यूसेक पानी बह रहा है। बुधवार तक पूरा पानी नहर में छोड़ा जा रहा था। ज्ञातव्य है कि एक सितंबर 2014 की तड़के शारदा नहर का पानी प्रवेश कर जाने से लोहयाहेड विद्युत गृह क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed