{"_id":"815d275e01de923df86285d0734642b9","slug":"shama-crowned-as-miss-india-continental-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शम्मा ने पहना मिस इंडिया कांटीनेंटल का ताज","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
शम्मा ने पहना मिस इंडिया कांटीनेंटल का ताज
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरा (मंडी)
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की बेटी ने मिस इंडिया कांटीनेंटल-2015 का खिताब जीता है। मंडी जिले की चोलथरा पंचायत के कोठी गांव निवासी शम्मा ठाकुर ने यह ताज पहना है। उन्होंने देश भर की 15 फाइनलिस्ट को कड़ी टक्कर दी। मिस इंडिया कांटीनेंटल-2015 का ताज उन्हें कालीबाड़ी हाल शिमला में पहनाया गया।
विज्ञापन
वह 2013 में मिस इंडिया कांटीनेंटल में रनरअप रह चुकी हैं। शम्मा ठाकुर ने वकालत की पढ़ाई की है। मिस इंडिया कांटीनेंटनल-2015 प्रतियोगिता अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने करवाई। इसमें मंडी की बेटी ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोठी गांव निवासी गांधीराम और सरला देवी के घर में जन्मीं शम्मा बीए एलएलबी हैं। बेटी की उपलब्धि पर परिजन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
बड़े परदे पर काम करना है सपना- शम्मा ठाकुर ने बताया कि मॉडलिंग का शौक उन्हें बचपन से है। उन्होंने बेटी बचाओ एवं वूमन एंगेस्ट रेप क्राइम पर आधारित एक कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने बताया कि वह मायानगरी का रुख करेंगी। फिल्मी दुनिया में भी भाग्य अजमाएंगी। बड़े परदे पर काम करना उनका सपना है।
विज्ञापन
माता-पिता और ताया को श्रेय- शम्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और ताया सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ठाकुर को दिया है। उनकी उपलब्धि पर सधोट पंचायत प्रधान जितेंद्र ठाकुर, उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, प्रेम सिंह, रमेश ठाकुर, नरेंद्र कुमार, करतार सिंह, महेश कुमार और मलकीत पठानिया ने बधाई दी है।