फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   seven people arrested in patna drinking liquor

पटना में शराब पीते सात कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 27 Apr 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Wed, 27 Apr 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
seven people arrested in patna drinking liquor
पटना में शराब पीते 7 लोग गिरफ्तार - फोटो : Thinkstock

बिहार की राजधानी पटना के होटल पनाश में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीते सात लोगों को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि होटल में जाम टकराते पकड़े गए इन सात लोगों में से छह गुजरात व एक कानपुर के व्यापारी हैं।

विज्ञापन


पटना पुलिस के मुताबिक छापेमारी में  गिरफ्तार लोगों के पास से विदेशी शराब की खाली और भरी बोतलें मिली हैं। पूर्ण शराबबंदी के बाद हुई इस प्रकार की पहली कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ये सभी मुंबई से दारू लेकर आए थे। कानपुर के शूटरगंज निवासी राजीव अग्रवाल  के पास से ब्लैक डॉग की तीन, टीचर्स की दो फुल बोतल के अलावा आठ क्वार्टर की बोतलें भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सभी व्यवसायी इस होटल के एक कमरे में बैठ कर सामूहिक  रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है कि गिरफ्तार लोगों के पास शराब की बोतलें आई कहां से।


पुलिस इस मामले में होटल के मालिक और प्रबंधन की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। इस होटल के मालिक जहानाबाद के एक करोड़पति ठेकेदार हैं, जिनका राजनीतिक महकमे में भी काफी रसूख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed