फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Subedar Verma's funeral took place with military honors, he died while on duty in Leh

Sehore: गृह ग्राम में सैनिक सम्मान के साथ हुई सूबेदार वर्मा की अंत्येष्टि, लेह में ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन

Mon, 12 Feb 2024 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

सूबेदार अनिल वर्मा का 10 फरवरी को लेह में कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन हो गया था। सोमवार को उनके गृह ग्राम सीहोर जिले के लसुड़िया परिहार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Sehore: Subedar Verma's funeral took place with military honors, he died while on duty in Leh
सीहोर जिले में सूबेदार वर्मा की अंत्येष्टि की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना में सूबेदार अनिल वर्मा की सोमवार को उनके गृह ग्राम लसुड़िया परिहार में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अन्त्येष्टि कर दी गई। उनके अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राजस्व मंत्री करण सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


बता दें कि सूबेदार अनिल वर्मा का 10 फरवरी को लेह में कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन हो गया था। लसूड़िया परिहार और आसपास के गावों के निवासी उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में सुबह से ही उनके गांव पहुंच गए थे। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा उनके गृह ग्राम लसूड़िया परिहार पहुंचकर श्रद्धांजलि अपिर्त की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी सहित अनेक सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने शहीद सूबेदार अनिल वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य को निभाते हुए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उन्होंने कहा कि भारत माता के ऐसे वीर सपूतों के कारण ही हम सभी और पूरा देश सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि वीर सपूत अनिल वर्मा के माता-पिता को भी प्रणाम करता हूं। सूबेदार वर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से 11 लाख रुपये तथा स्वयं अपनी ओर से पांच लाख रुपये शहीद वर्मा के परिजनों को प्रदान करने के साथ ही उनकी स्मृति में ग्राम वासियों से चर्चा कर भव्य स्मारक बनाने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed