{"_id":"48c210e99985998ba5437c843a0f18b3","slug":"sapna-selected-as-lieutenant-in-indian-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन किया प्रदेश का नाम, सेना में लेफ्टिनेंट बनीं सपना","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
रोशन किया प्रदेश का नाम, सेना में लेफ्टिनेंट बनीं सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटली (मंडी)
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
तुंगलघाटी (मंडी, हिमाचल प्रदेश) की सपना कटोच सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। सपना तुंगल क्षेत्र के गांव अलग की रहने वाली हैं। सपना को पहली नियुक्ति सूबे के सेना अस्पताल योल कैंट धर्मशाला में मिली है।
विज्ञापन
सपना कटोच की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सुलतानपुर कुल्लू से हुई है। सेना आयुर्विज्ञान अस्पताल महाविद्यालय पुणे से बीएससी नर्सिंग की डिग्री के बाद मिलिट्री सर्विस में स्थायी कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन
सपना के पिता नेत्र सिंह कटोच बतौर उप जिला न्यायवादी कार्यरत हैं। जबकि मां वेद कटोच गृहिणी हैं। सपना कटोच ने कहा कि सेना में लेफ्टीनेंट के पद पर नियुक्ति से अपने माता-पिता का सपना सच कर दिया है। मां वेद कटोच ने कहा कि उन्हें बेटी पर नाज है।
विज्ञापन