फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanjeev kumar painting at delhi.

अब दिल्ली में अपना जलवा बिखेरेंगे चित्रकार संजीव

Tue, 23 Dec 2014 03:27 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 23 Dec 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
sanjeev kumar painting at delhi.

कारपेंटर के बेटे का कमाल दिल्ली देखेगी। धर्मशाला में एमसी मैरीकॉम और रॉक स्टार जैसी चर्चित फिल्मों के लिए सेट सजा चुके हिमाचली चित्रकार संजीव कुमार के चित्रों की दिल्ली के होटल पार्क में 23 से 28 दिसंबर तक प्रदर्शनी लगेगी।

विज्ञापन


इसमें संजीव कुमार के बनाए चित्रों को प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। संजीव की बनाई पेंटिंग्स मसरूर टेंपल, एडवांस स्टडी शिमला और कांगड़ा का किला आदि इमारतें प्रदर्शनी में रखी जाएंगी। संजीव ज्यादातर जल रंगों, पेन ड्राइंग और तैलीय रंगों के साथ चित्रकारी करने में माहिर हैं।
विज्ञापन


संजीव कुमार के पिता चुडू राम कारपेंटर का काम करते हैं और माता कमला देवी गृहिणी हैं। कांगड़ा के रहने वाले संजीव ने स्नातक की पढ़ाई आर्ट और स्नातकोत्तर शिमला विश्वविद्यालय से विजुअल आर्ट से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में आर्ट गैलरी
संजीव कुमार चंबा में नवोदय स्कूल में ड्राइंग के अध्यापक हैं। कांगड़ा में अपनी आर्ट गेलरी भी चला रहे हैं। अब तक विभिन्न स्थानों पर 10 प्रदर्शनियां और 11 वर्कशॉप लगा चुके हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों सम्मानित हो चुके हैं।


प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर को स्केच बनाकर भेंट कर चुके हैं। चित्रकारी के दम पर अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कुल 57 इनाम जीत चुके हैं। इसमें चार नेशनल और दो ऑल इंडिया लेवल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed