{"_id":"63fa12ea0ef3b405020a36e3","slug":"rose-show-organized-in-jaipur-city-park-400-varieties-of-roses-will-be-seen-together-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर के सिटी पार्क में कल 'रोज शो' का आयोजन, एक साथ नजर आएंगे 400 किस्म के गुलाब","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Rajasthan: जयपुर के सिटी पार्क में कल 'रोज शो' का आयोजन, एक साथ नजर आएंगे 400 किस्म के गुलाब
Sat, 25 Feb 2023 07:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:23 PM IST
सार
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि देश-दुनिया में मशहूर हो चुका सिटी पार्क रविवार को 400 किस्म के गुलाबों की खुशबू से गुलजार रहेगा। शो में आम लोग भी उन्नत किस्म के गुलाब की कलम के साथ हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
जयपुर सिटी पार्क।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर का हॉट डेस्टिनेशन बन चुके सिटी पार्क और यहां आने वाले आगंतुकों के लिए रविवार का दिन बेहद खास होगा। पार्क में द रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 48वें 'रोज शो-2023' का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि देश-दुनिया में मशहूर हो चुका सिटी पार्क रविवार को 400 किस्म के गुलाबों की खुशबू से गुलजार रहेगा। द रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से 48वां रोज शो न केवल स्थानीय बल्कि आने वाले सभी पर्यटकों का दिल जीत लेगा। शो के अलावा पार्क में राजस्थानी लोक नृत्य सहित कई अन्य कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
अरोड़ा ने बताया कि आमजन में सिटी पार्क की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोसायटी ने हर वर्ष फरवरी माह में होने वाले 'रोज शो' को सिटी पार्क में ही आयोजित करने का मानस बना लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शो में आमजन भी उन्नत किस्म के गुलाब की कलम के साथ हिस्सा ले सकते हैं। अच्छे गुलाबों की किस्मों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा पेंटिंग कंपटीशन सहित कई अन्य रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
आयुक्त ने बताया कि मुख्य सचिव उषा शर्मा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। रोज शो सोसाइटी के संरक्षक एवं सेवानिवृत आईएएस ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव सहित जूरी के सदस्य और कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।