{"_id":"60aea3538ebc3e00d175e76e","slug":"rodiologist-dr-vishnu-goyal-is-no-more-was-beaten-to-corona-infected-lungs-took-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु गोयल नहीं रहे, कोरोना को दी थी मात, संक्रमित फेफड़ों ने ली जान ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
रोडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु गोयल नहीं रहे, कोरोना को दी थी मात, संक्रमित फेफड़ों ने ली जान
Thu, 27 May 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 May 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
कोरोना से डॉ. विष्णु गोयल का निधन।
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण ने एक और चिकित्सक की जान ले ली। रेडियोलॉजिस्ट डॉ विष्णु गोयल बुधवार को नहीं रहे। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। दो महीेने पहले संक्रमित हुए डॉ. विष्णु ने कोरोना को मात दे दी थी, पर फेफड़ों का संक्रमण उनकी जान पर भारी पड़ गया। चिकित्सकों के मुताबिक वह फेफड़ों में फाइब्रोसिस का इलाज करा रहे थे। बुधवार को विद्युत शवदाह गृह शंकरघाट तेलियरगंज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे डॉ. साहिल ने अंत्येष्टि की रस्में निभाईं। वहां डॉक्टर साथियों के साथ परिवारीजनों ने उन्होंने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु गोयल एमएलएन मेडिकल कॉलेज के 17 वें बैच के थे। अल्ट्रासाउंड ही नहीं रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उनकी जांच रिपोर्ट पुख्ता मानी जाती थी। लाउदर रोड पर डायग्नोस्टिक सेंटर में आसपास के जिलों से भी लोग जांच कराने आते थे। करीब दो महीने पहले उन्हें कोविड संक्रमण के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां से वह 27 मार्च को डिस्चार्ज होकर यहां आए। फेफड़ों में संक्रमण की वजह से उन्हें दिक्कत हुई तो डॉ. आशीष टंडन की देखरेख में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर पत्नी डॉ. रूबी गोयल, पुत्र डॉ. साहिल गोयल और पुत्री अंजुम गोयल बिलख पड़ीं। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। घर और अंतिम संस्कार के समय डॉ. आशीष टंडन, डॉ. अतुल माथुर, डॉ. नीरज त्रिपाठी, डॉ. एमएस यादव, डॉ. एनएन दुबे, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजेश और परिवार के लोग मौजूद रहे।