{"_id":"925b9964f56143d87009a456346078d3","slug":"rld-member-picketing-on-collectrate-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद का कलक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
रालोद का कलक्ट्रेट पर धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों की समस्याओं की मांग के लिए राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा।
बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के हालात से युवाओं में निराशा है। नौजवान नौकरियों की भर्ती के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। दूसरी ओर, सरकारी नौकरियों में भर्ती में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला है।
नौकरियों में भर्ती योग्यता के आधार पर न होकर भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद एवं जाति विशेष के आधार पर हो रही है। किसान की हालत खराब होती जा रही है। क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में नौकरियों की भर्ती की सीबीआई जांच कराए जाने, गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई कराने, बिजली के बिल माफ कराने, कानून व्यवस्था सुधारने, सड़कों की हालत सुधारने, रोडवेज बस अड्डे की व्यवस्था कराने, किसानों को भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मंडलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, विधायक वीरपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, रविंद्र, जमीरुद्दीन, नीरज पंडित, विक्रम सिंह, सुभाष पहलवान, सुरेश चंद कौशिक, योगेंद्र पाबला, पवन, अमित चौधरी, रीता चौहान, पंकज तोमर मौजूद रहे।