{"_id":"33f7c00aa0037d62f9335cc46e6fb7a4","slug":"resolve-disputes-through-representatives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों को जनप्रतिनिधियों के जरिए सुलझाएं","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
विवादों को जनप्रतिनिधियों के जरिए सुलझाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
सभा सचिव सरिता आर्या की अध्यक्षता में समाज कल्याण, पर्यटन, खेलकूद, उर्जा, लोनिवि और महिला सशक्तिकरण के लिए शासन की ओर से गठित समितियों की समीक्षा की गई, जिसमें उन्होंने शासन की ओर से मनोनीत सदस्यों के सुझावों के साथ ही निर्माण कार्यों में आने वाले क्षेत्रीय विवादों का समाधान समिति सदस्यों और विधायकों के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बस्नेत ने बताया कि जिले में 374 गांव और तोकों में विद्युतीकरण का कार्य होना अभी शेष है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि जिले में संचालित 103 कार्यों में से 53 कार्यों को पूरा किया जा चुका है, शेष प्रगति पर हैं। पीएमजीएसवाई की भगौती डुंगरासेटी सड़क की गुणवत्ता पर सदस्यों की ओर से सवाल उठाए जाने पर सरिता आर्या ने डीएम और सीडीओ को तत्काल समिति गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। लघु सिंचाई विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में 43 हाईड्रम में से 16 चालू हालत में और 25 बंद हालत में हैं। इस मौके पर डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सीडीओ एसएस पांगती, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समितियों के सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन