{"_id":"b0b179e9b43a2c3c2867177a1580f4ad","slug":"rampur-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
घाटमपुर में हो रहा अवैध खनन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 27 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हैं। उन्होंने अब शहरी क्षेत्र की सीमा से सटे गांव में भी अवैध खनन शुरू कर दिया है। सूखी कोसी नदी से अवैध खनन पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस खनन को रोक पाने में सफल नहीं हो पा रही है।जिले में अवैध खनन को लेकर जहां प्रशासनिक अमला गंभीर है, वहीं पुलिस इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
खनन माफियाओं ने अब शहर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर स्थित सूखी नदी के घाटों पर भी कब्जा कर लिया है। यहां पर दिन में ही ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ ही बैलगाड़ियों से रेत ढोया जा रहा है। बुधवार को भी खनन का काम दिनभर चलता रहा। दिनभर ट्रैक्टर ट्रालियों से रेत ढोया जा रहा था। खनन रोकने के लिए पुलिस कहीं नहीं दिखी। घाटमपुर स्थित सूखी कोसी नदी के घाटों के साथ ही रवन्ना गांव में भी अवैध खनन की तस्वीर सामने आई है। यहां भी पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन जोरदार ढंग से किया जा रहा है।
खनन रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। घाटमपुर के साथ ही रवन्ना, लालपुर कोसी नदी से जुड़े तमाम अन्य गांवों में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस को अवैध खनन रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से छापेमारी की जा रही है।