{"_id":"5bfc35b1bdec22416071131f","slug":"railway-safety-commissioner-and-drm-inspected-electric-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे संरक्षा आयुक्त और डीआरएम ने इलेक्ट्रिक लाइन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
रेलवे संरक्षा आयुक्त और डीआरएम ने इलेक्ट्रिक लाइन का किया निरीक्षण
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। झांसी-मानिकपुर इलेक्ट्रिक रेल लाइन का सोमवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त अरविंद जैन और डीआरएम अशोक कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की हरीझंडी मिली तो दो दिन के अंदर इलेक्ट्रिक लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा दिया जाएगा। निरीक्षण दौरान झांसी से खैराड़ा तक बिछाई गई इलेक्ट्रिक लाइन का स्पेशल ट्रेन की विंडों से बारीकियां परखी।
मुख्य संरक्षा आयुक्त ने कहा कि आजादी के बाद से अब झांसी मानिकपुर रेल लाइन में इलेक्ट्रिक लाइन बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि झांसी से खैराड़ा और खैराड़ा से हमीरपुर तक 165 किमी लंबी इलेक्ट्रिक लाइन बिछकर तैयार हो गई है, जिसमें हमीरपुर से खैरार तक और झांसी से खैरार तक दो ट्रेनें ट्रायल कर रही है। उद्घाटन के बाद सबसे पहले इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से खर्च कम आएगा। साथ ही इंजन बदलने के झाम से भी निजात मिलेगी। इससे समय की भी बचत होगी।
रेल मंडल झांसी के डीआरएम ने बताया कि इंजन के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने के वजाय पहले मालगाड़ी चलाई जाएगी। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी। इसकी सफलता आने के बाद एक्सप्रेस गाड़ियों में इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर दौड़ाया जाएगा। रेलवे स्टेशन महोबा में इलेक्ट्रिक लाइन के बावत जानकारी लेने के लिए एक बड़ा हाल भी बनाया गया है, जिसका रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। डीआरएम ने बताया कि इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने से समय कम लगेगा। महोबा से झांसी तक का सफर पहले की अपेक्षा एक घंटे पहले कर सकेंगे। इसके बाद अधिकारी स्पेशल ट्रेन से खैराड़ा के लिए रवाना हो गए।