फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police arrested accused of theft in wedding ceremony In Firozabad

Firozabad: सज संवरकर शादी समारोह में जाता... पर्स, मोबाइल और कीमती सामान करता पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 06:34 PM IST
सार

सज संवरकर शादी समारोह में जाता और लोगों के पर्स, मोबाइल और कीमती सामान पार कर देता। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
police arrested accused of theft in wedding ceremony In Firozabad
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की जेब से किसी ने नकदी और मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के नगला डांडा निवासी अवधेश सिंह शहर के कृष्णा रिसोर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। रात को वह कमरे में सो रहा था। तभी किसी चोर ने उसकी जेब से 5700 रुपये नकद एवं मोबाइल निकाल लिया। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए मांडई बंबा के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 1500 रूपये एवं तमंचा-कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए चोर ने पुलिस को अपना नाम नरेन्द्र निवासी सूरजपुर रुधैनी थाना सिरसागंज बताया है। इसको पुलिस ने जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed