फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pk pundir interview

मल्टीपल अप्रोच से युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 01 Jun 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jun 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
pk pundir interview

बेरोजगारों को नौकरी उपलब्ध हो इसके लिए सेवायोजन विभाग मल्टीपल अप्रोच अपनाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए हमने प्राइवेट संस्थानों को कंपलसरी नोटिफिकेशन वेकेंसीज एक्ट (सीएनवी एक्ट) के तहत उनके यहां उपलब्ध नौकरियों की जानकारी सेवायोजन विभाग को देने के लिए जागरूक करना शुरू किया है।

अब इस काम में और तेजी लाते हुए अधिक से अधिक प्राइवेट संस्थानों से संपर्क किया जाएगा।

इसके तहत जिन प्राइवेट संस्थानों में 25 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं उनको अपने यहां भर्ती करने से पहले उपलब्ध पदों की जानकारी विभाग को देनी होती है, लेकिन अधिकतर संस्थान पार्लियामेंट से पास इस एक्ट को फॉलो नहीं कर रहे।
विज्ञापन


आईटी के प्रयोग से देंगे नौकरी

‘सेवायोजन डॉट ओआरजी’ नामक ये पोर्टल जल्द ही लॉंन्च किया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को लाभ होगा। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 70 लाख लोग सेवायोजन विभाग के पास पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल पर सभी तरह की कंपनियां जुडेंगी। इससे पंजीकृत लोगों को उनकी काबिलियत के अनुसार नौकरी मिलना आसान होगा।

कंपनियों को यह फायदा होगा कि उनको नियुक्तियों के लिए विज्ञापन, लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। सेवायोजन विभाग कंपनी से टाई अप करके साक्षात्कार कराएगा।

प्रोफेशनल कोर्स वालों के लिए होंगे अवसर

अभी तक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक स्तर तक के लोग ही अधिकतर हमारे यहां पंजीकरण कराते हैं, लेकिन पोर्टल की लॉन्चिंग के बाद प्रोफेशनल कोर्स वाले भी निश्चित रूप से हमसे जुड़ेंगे।

बहुत से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि का कोर्स किए हुए युवा भी अच्छी नौकरी न मिलने की वजह से परेशान रहते हैं। पोर्टल के माध्यम से हमारी पहुंच अधिक कंपनियों तक होगी, जिससे हम इस तरह के युवाओं को भी बेहतर नौकरियां उपलब्ध करा सकेंगे।


इंडस्ट्री के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
हम सेवायोजन कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू कराएंगे। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों जैसे टेलीकॉम, एफएमसीजी, रियल स्टेट, आईटी, रिटेल चेन आदि से संपर्क कर वहां के विशेषज्ञों को बुलाकर पंजीकृत लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।

इंडस्ट्री के विशेषज्ञ उनको ऐसी बातें बताएंगे जो उनको साक्षात्कार के समय काम आने के साथ ही नौकरी में भी लाभ देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed