फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patients did the ruckus

जांच न होने पर मरीजों ने काटा हंगामा

Wed, 01 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Wed, 01 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Patients did the ruckus
जिला अस्पताल के ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल में दूसरे दिन बुधवार को भी आरबीसी, डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट्स की जांच नहीं हो सकी। इधर, अन्य जांचों के लिए मरीजों ने टेक्नीशियन पर दोपहर साढ़े 12 बजे की जगह 11 बजे से ही जांच कार्य बंद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में एक तो सीबीसी मशीन में ब्लड के जम जाने से कुछ जांचे पहले से ही बंद थी। बुधवार को भी इंजीनियर के न आने से ये जांचें नहीं हो सकी। वहीं, जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन अखिलेश कटियार के सुबह 11 बजे से ही बाकी की जांच न करने से मरीजों की देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने बुखार तक की जांच न करने का आरोप लगाया। वहीं 40 से 45 मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए। कई मरीजों की अखिलेश कटियार से बहस भी हुई। अखिलेश कटियार का कहना है कि जांच करने के लिए किसी मरीज को मना नहीं किया गया था, अधिक जांच होने के कारण उनसे 15 मिनट बाद जांच कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो अखिलेश कटियार पर पहले भी समय से पहले जांच बंद करने के आरोप लग चुके हैं। बता दें कि जिला अस्पताल में जांच करने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। मगर, अखिलेश कटियार सुबह देरी से आते है, और दोपहर में समय से पहले लैब बंद कर देते हैं। जिसकी वजह से दूर दराज से जांच कराने आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed