{"_id":"392be7cca7d9530d312042f823a4f33b","slug":"palithin-seized-in-raids-seven-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में सात दुकानों से पालीथिन जब्त","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
छापेमारी में सात दुकानों से पालीथिन जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम पारितोष वर्मा के निर्देशन में नगर पंचायत, राजस्व विभाग, पुलिस और पीआरडी जवानों के साथ नगर क्षेत्र की दुकानों में आकस्मिक छापे मारे। छापेमारी की सूचना से दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान सात दुकानों से करीब ढाई किलो पालीथिन मिली।
विज्ञापन
टीम ने व्यापारी दुकानदारों से साढे़ तीन हजार रुपये अर्थदंड वसूला। अभियान में तहसीलदार हरसिंह रजवार, नगर पंचायत के भुवन उपाध्याय, राजकुमार बिष्ट के अलावा होमगार्ड तथा पुलिस के जवान शामिल थे। तहसीलदार ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि दोबारा पालीथिन का इस्तेमाल किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पालीथिन में सामान ले जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। उप जिलाधिकारी के अनुसार अभियान नगर तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जारी रहेगा।
विज्ञापन