फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   opposition math due to pm rally at kanpur

पीएम की रैली ने बिगाड़ा विपक्षियों का गणित

Mon, 19 Dec 2016 09:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Dec 2016 09:32 PM IST
सार

लाखों की भीड़ ने बेअसर किया नोटबंदी का असर

विज्ञापन
opposition math due to pm rally at kanpur
कानपुर रैली में नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान ली गई तस्वीर

विस्तार

विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उप्र के विपक्षी राजनीतिक दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महा परिवर्तन रैली से बड़ा सबक मिला है। रैली में उमड़ी भीड़, युवाओं का उत्साह और मोदी के कहने पर एक साथ उठे लाखों हाथ के सामने नोटबंदी का असर बेअसर रहा। सोमवार को निराला नगर रेलवे मैदान पर कहीं से भी नहीं लग रहा था कि पिछले 41 दिनों से नोटबंदी के लिए कतार में लगे लोगों को केंद्र सरकार के इस फैसले से कोई दिक्कत है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से कांग्रेस, सपा और बसपा सहित सभी छोटे बड़े दल भाजपा को नोटबंदी के मसले पर लगातार घेरने में जुटे है। प्रधानमंत्री की इस रैली पर भी इन पार्टियों की निगाह लगी थी। जाहिर है कि यदि यह रैली किसी भी एंगिल से असफल होती तो यह मैसेज बिना कुछ कहे ही आंधी की तरह फैल जाता कि नोटबंदी ने भाजपा का बंटाधार कर दिया। रैली की सफलता ने अब विपक्षियों को कोई और मुद्दा ढूंढने के लिए विवश कर दिया है। इसके बावजूद विपक्षी दल इसे सफल मानने को राजी नहीं हैं। रैली की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसमें युवाओं की भागेदारी अधिक रही।
विज्ञापन


सिर्फ युवक नहीं युवतियों ने भी उसी उत्साह के साथ हिस्सेदारी की। इसकी बड़ी वजह यह भी बतायी जा रही है कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को कौशलयुक्त रोजगार देने की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया है। जिसका शुभारंभ कौशल प्रशिक्षण संस्थान केेंद्र के रूप में किया गया। पता चला है कि प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी विपक्षी पार्टियां अब इसकी काट के लिए इससे भी बड़ा कार्यक्रम करने  की तैयारी में जुट गए हैं। जल्द ही कांग्रेस अपने किसी बड़े नेता की रैली कानपुर में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed