फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Old woman who took smart phone from Gehlot government says she will vote for Modi Rajasthan viral video

Rajasthan: गहलोत सरकार से स्मार्ट फोन लिया, दादी बोलीं- वोट तो मोदी को दूंगी, देखें वायरल वीडियो

Thu, 31 Aug 2023 05:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 31 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

राजस्थान की गहलोत सरकार से फ्री स्मार्ट फोन लेने वाली दादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सरकार से मिले मोबाइल को अच्छा बना रहीं हैं, लेकिन वोट मोदी को ही देने की बात कर रही हैं।

विज्ञापन
Old woman who took smart phone from Gehlot government says she will vote for Modi Rajasthan viral video
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दादी का वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य राजनैतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रहीं हैं। सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने लोगों को अपने पाले में करने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। 

विज्ञापन


चुनाव से कुछ महीने पहले शुरू की गई गहलोत सरकार की फ्री स्मार्टफोन योजना काफी अहम मानी जा रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही राजस्थान की एक बूढ़ी दादी के वीडियो ने सरकार की इस योजना पर पानी फेर दिया है। वीडियो में गहलोत सरकार से फ्री स्मार्ट फोन लेने वाली बूढ़ी दादी मोदी को वोट देने की बात कर रही हैं। 
विज्ञापन


जानें वीडियो में बूढ़ी दादी ने क्या कहा 
वायरल वीडियो में गहलोत सरकार की ओर से मिले मोबाइल के साथ बैठी बूढ़ी दादी से युवक ने पूछा कि आपको गहलोत सरकार ने फोन दिया है, ये कैसा है? राजस्थानी भाषा में दादी ने इसे चोखो यानी अच्छा बताया। फिर युवक ने पूछा कि अब आप वोट किसे देंगी, इसके जवाब में बूढ़ी दादी ने कहा कि वोट तो मोदी को दूंगी। इस पर युवक ने कहा कि गहलोत सरकार ने फोन दिया है और वोट मोदी को दोगी? इस पर उन्होंने कहा कि फोन पाछी ले जा, यानि फोन वापस ले जाए गहलोत।
विज्ञापन
विज्ञापन



    
सरकार के लिए अहम है ये योजना
विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई फ्री स्मार्ट योजना गहलोत सरकार के लिए काफी अहम मानी जा रही है। सरकार इस योजना पर करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। माना जा रहा था कि चुनाव में गहलोत सरकार को इस योजना का लाभ मिल सकता है। हालांकि, वायरल वीडियो में दादी की बातें इस योजना पर पानी फेर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed