{"_id":"c58975a88fbc814325e550c5bd1fee79","slug":"now-bill-given-after-meter-reading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मीटर रीडिंग लेते ही मिलेगा बिल ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
अब मीटर रीडिंग लेते ही मिलेगा बिल
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 16 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल में अब गलती से ज्यादा राशि लगकर नहीं आएगी। न ही बिजली उपभोक्ता तक बिजली बिल पहुंचाने में समय लगेगा।
इन समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ऑन द स्पॉट बिलिंग योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के आगामी माह में शुरू होने के आसार हैं।
इस योजना के तहत उपभोक्ता के बिजली मीटर की रीडिंग देखकर बिजली कर्मचारी उसी समय मशीन से बिजली बिल निकाल कर देगा। इस योजना को पहले पंचकूला, कालका, अंबाला के अर्बन क्षेत्र में ही शुरू करने की योजना है।
मशीन तुरंत देगी बिजली बिल
बिजली उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से शिकायत रहती है कि उनके बिल समय पर नहीं आ रहे। कई बार अधिक राशि के बिल भी भेज दिए जाते हैं।
अब, ऑन द स्पॉट बिलिंग मशीन के माध्यम से कर्मचारी पहले बिजली मीटर की रीडिंग लेगा और उसको बिलिंग मशीन में फीड करेगा। इसके बाद तत्काल ही उपभोक्ता को बिजली का बिल मिल जाएगा।
विज्ञापन
पहले अर्बन एरिया में होगी शुरुआत
आगामी माह में ऑन द स्पॉट बिलिंग योजना को अर्बन एरिया में शुरू कर दिया जाएगा। मशीन लगाने के लिए भी अर्बन एरिया ही चिह्नित किए जा रहे है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मशीन को लगाया जाएगा।
योजना से यह होंगे फायदे
-आमतौर पर देखा गया है कि बिजली बिल में ज्यादा राशि लगकर आने से लोगों को बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस मशीन से ज्यादा राशि से छुटकार मिलेगा।
-पहले बिजली कर्मचारी बिजली रीडिंग लेकर ऑफिस जाते थे और वहां रजिस्ट्रर को एंटर करते हैं। बाद में विभाग उस रीडिंग के आधार पर बिल तैयार करता है। इसमें कम से कम पंद्रह दिन लग जाते हैं।
-बिजली विभाग के कर्मचारियों का समय बचेगा।
इस योजना को जमीनी स्तर पर लाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस योजना को अर्बन एरिया में शुरू किया जाएगा। यह योजना पंचकूला, अंबाला सहित अन्य शहरों में शुरू होगी। ऑन द स्पाट बिलिंग मशीन उपभोक्ताओं को तुरंत बिल निकालकर देगी।
-वीके खुराना, अधीक्षक अभियंता, बिजली विभाग-