फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nodal officer inspected the hospital and school in mathura

मथुरा: नोडल अधिकारी ने अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 26 Nov 2021 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 03:10 PM IST
सार

शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट का निरीक्षण किया। इसके बाद स्कूल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
nodal officer inspected the hospital and school in mathura
नोडल अधिकारी ने स्कूल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को जिले के अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट, विकास खण्ड मांट और प्राथमिक विद्यालय मांट राजा का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को ्व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नोडल अधिकारी डॉ. मयूर माहेश्वरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीडीओ नितिन गौड़ के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की। वहीं शौचालय में साफ-सफाई न मिलने से नाराजगी जताई। इसके बाद विकास खण्ड मांट का निरीक्षण किया। यहां सरकारी कार्यालय की छत गिरने पर मरम्मत करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी ऋषिपाल को निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत मांट राजा के सम्मिलित विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां क्लास रूम में जमीन पर बैठकर पढ़ रहे बच्चों के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी रामतीर्थ वर्मा को फर्नीचर की व्यवस्था करने को कहा। इस मौके एसडीएम मांट आदित्य प्रजापति, खण्ड विकास मांट ऋषिपाल सिंह, सीओ मांट नेत्रपाल सिंह, एबीएसए रामतीर्थ वर्मा, एसीएमओ पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed