{"_id":"cc60fdc33c75885e68512aee3099f7c0","slug":"naveen-gautam-will-get-national-ict-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की पहली शख्सियत जिन्हें मिलेगा नेशनल आईसीटी अवार्ड","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
प्रदेश की पहली शख्सियत जिन्हें मिलेगा नेशनल आईसीटी अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 17 Aug 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के नवीन गौतम नेशनल आईसीटी (इन्फार्मेशन एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी) अवार्ड पाने वाले प्रदेश के पहले व्यक्ति बनेंगे। राष्ट्रपति शिक्षक दिवस पर उन्हें 5 सितंबर को दिल्ली में सम्मानित करेंगे। आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान विजया भवन नई दिल्ली में दिया जाएगा।
विज्ञापन
नवीन गौतम हमीरपुर के पंधेड़ गांव के निवासी हैं। शिक्षा विभाग में बायोलॉजी प्रवक्ता के पद पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडखर में सेवाएं दे रहे हैं। नवीन गौतम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा जिला ऊना को प्रदेश का पहला सरकारी ऑनलाइन स्कूल अपने खर्च से बनाया था।
विज्ञापन
हमीरपुर के मुंडखर स्कूल को प्राथमिक डिजिटल स्कूल बनाना, ई-लर्निंग के माध्यम से बच्चों को माइक्रोसॉफ्ट यूएसए की ओर से सम्मानित करवाना, दो विद्यार्थियों को भारत सरकार की ओर से ई लर्निंग बेस्ट परफार्मेंस के लिए सम्मान मिलना, एनसीईआरटी की ओर से उन्हें आईसीटी कोर कमेटी का सदस्य बनाना सहित अन्य कार्य उनकी उपलब्धियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अवार्ड के लिए देश भर से 9 अध्यापकों के नाम चयनित हुए हैं। इनमें नवीन गौतम का नाम भी शामिल है। नवीन गौतम ने बताया कि उन्हें भारत सरकार से इससे संबंधित सूचना मिल गई है।