{"_id":"64c8c7944efd6b78c2033669","slug":"mp-news-people-of-jain-society-got-angry-on-muslim-woman-s-indecent-comment-on-jain-saint-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जैन संत पर मुस्लिम महिला की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
MP News: जैन संत पर मुस्लिम महिला की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
Tue, 01 Aug 2023 03:14 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 01 Aug 2023 03:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी में चल रहे दिगंबर संतों के चातुर्मास के दौरान एक मुस्लिम महिला प्रवचन स्थल पर पहुंची। इस दौरान जैन मुनि को मंच से उतरने की बात कहकर अपशब्द कहने लगी। उसकी अभद्रता बढ़ती गई तो उसे पकड़कर कोतवाली थाना लाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना कटनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी में चल रहे दिगंबर संतों के चातुर्मास के दौरान एक मुस्लिम महिला प्रवचन स्थल पर पहुंची। इस दौरान जैन मुनि को मंच से उतरने की बात कहकर अपशब्द कहने लगी। महिला को समझाने पर भी वह नहीं मानी। उसकी अभद्रता बढ़ती गई तो उसे पकड़कर कोतवाली थाना लाया गया। इस बात से आक्रोशित होकर जैन समाज ने मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हुआ यूं कि दिगंबर संतों का चातुर्मास चल रहा है, जिसके चलते कटनी जिले के जैन बोर्डिंग स्कूल में रोजाना की तरह सुबह से ही जैन समाज के लोग पूजा करके जैन मुनि के प्रवचन सुन रहे थे। तभी एक मुस्लिम महिला प्रवचन स्थल पर पहुंची। मुनि को मंच से उतरने की बात करने लगी। जैन समाज ने मुस्लिम महिला को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन उस महिला की अभद्रता बढ़ती गई, तो उसे पकड़कर कोतवाली थाना लाया गया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में जैन समुदाय के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। घटना की सूचना प्रशासन को देने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने देरी की। इसको लेकर नाराज हुए जैन समाज ने कोतवाली थाना के सामने मुख्य मार्ग बैठते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीएसपी विजय प्रताप सिंह, कोतवाली टीआई अजय सिंह सहित विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन ने जैन समुदाय के लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन
समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह जैन संतों के अपमान की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनके संरक्षण और सुरक्षा का इंतजाम होना चाहिए। साथ ही शहर में दो स्थानों पर चल रहे कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई। जैन समाज के लोगों ने महिला को लेकर कहा कि अगर महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे इलाज के लिए भेजे। अगर उस महिला ने जानबूझकर ऐसा कृत्य किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हो।