{"_id":"6975ba532c0be48b57e7630ce8c170eb","slug":"miss-intercontinental-chandni-sharma-from-mandi-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे पायदान पर हिमाचल की चांदनी ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
चौथे पायदान पर हिमाचल की चांदनी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 02 Dec 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 में हिमाचल की बेटी चांदनी शर्मा अन्य देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कोलंबिया और यूएसए की सुंदरी को पछाड़ते हुए वह सोमवार को सेमीफाइनलिस्ट की दौड़ में चौथे पायदान पर पहुंच गईं। ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर चांदनी ने दो दिन में चार स्थानों की छलांग लगाई है।
विज्ञापन
वह आठवें से चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रही है। 9999 वोटों के साथ फिलिपींस की सुंदरी पहले स्थान पर है। प्रतियोगिता में 70 देशों की सुंदरियों को कुल 1,26,463 ऑनलाइन वोट मिले। चार प्रतिशत मतों के साथ चांदनी चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
प्योरोटो रिको की सुंदरी आठ प्रतिशत मत लेकर दूसरे और थाइलैंड की प्रतिभागी सात प्रतिशत मत लेकर तीसरे स्थान पर है। कोलंबिया की प्रतिभागी 5209 वोटों के आधार पर पांचवें स्थान पर है। सेमीफाइनल राउंड में 70 देशों की सुंदरियों में से 16 का चयन ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर होगा। मंडी के गोहर निवासी चांदनी के पिता गुलाब सिंह और माता सुनीता ने बेटी के पक्ष में अधिक से अधिक वोटिंग करने की अपील की है।
विज्ञापन
नहीं दे सकेंगे फ्रॉड वोट
इंटर काटिंनेंटल प्रतियोगिता के आयोजकों ने फ्रॉड ऑनलाइन वोटिंग पर शिकंजा कसा हुआ है। प्रतियोगिता में कंप्यूटर के आइपी एड्रेस के माध्यम से ही निशुल्क ऑनलाइन वोट किया जा सकता है। एक बार वोट करने के बाद सेम आइपी एड्रेस से वोट नहीं किया जा सकता है।
ऐसे कर सकते हैं वोट ऑनलाइन वोटिंग
चांदनी को जिताने के लिए आप ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं। यह पूर्ण रूप से निशुल्क है। वोटिंग का अधिकार आईपी के माध्यम से दिया गया है। केवल http://www.criticalbeauty.com/p/blog-page.html?m=1 टाइप कर वेबसाइट में जाकर सेकेंड स्टेप के तहत इंडिया-शर्मा चांदनी को वोट कर सकते हैं। एक कंप्यूटर आइपी से केवल एक ही बार वोट किया जा सकता है।
यह लिंक फेसबुक पर
www.facebook.com/worldbeautyorganization पेज पर उपलब्ध है। यूएस पेसिफिक स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक तीन दिसंबर सुबह 12 बजे तक ऑनलाइन वोटिंग खुली है।