{"_id":"3234f281eacc56928ec3baa630935d66","slug":"miss-intercontinental-chandni-sharma-from-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंटर कांटिनेंटल खिताब की दौड़ में चांदनी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मिस इंटर कांटिनेंटल खिताब की दौड़ में चांदनी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रिंसेस-2014 चांदनी शर्मा जर्मनी की राजधानी बर्लिन में मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 में दुनिया के 70 देशों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चांदनी मंडी जिले के गोहर से ताल्लुक रखती हैं। वह इसी वर्ष मुंबई में इंडियन प्रिंसेस-2014 चुनी गई थीं।
विज्ञापन
भारत से एकमात्र चांदनी शर्मा को मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 के लिए चुना गया है। गुलाब चंद शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी बर्लिन में मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चांदनी ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन
गुलाब चंद ने देशवासियों से चांदनी के लिए बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की है। चांदनी की मां सुनीता शर्मा ने भी देशवासियों से उनकी बेटी के लिए ऑनलाइन वोटिंग करने की अपील की है। इंडियन प्रिंसेस-2014 का ताज जीतने वाली चांदनी शर्मा को बॉलीवुड और कई अंतरराष्ट्रीय चैनलों से ऑफर आए हैं, मगर चांदनी वह अभी फैशन की दुनिया में अपना कैरियर बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
बर्लिन में दुनिया के 70 देशों की सुंदरियों से आगे निकलने को चांदनी शर्मा ने इंडिया के मंच से मिस इंटर कांटिनेंटल प्रतियोगिता-2014 के लिए दमखम से कदमताल शुरू की है। प्रतियोगिता चार दिसंबर तक चलेगी।
प्रतियोगिता के फाइनल में वोटिंग क्या रंग लाती है, इस पर चांदनी के परिवार, प्रशंसकों और देशवासियों की नजर टिकी है। चांदनी से पूर्व भारत से अभिनेत्री लारा दत्ता और कल्पना अय्यर इंटर कांटिनेंटल की विजेता रह चुकी हैं।