{"_id":"1f8407f70b0d3ff74fab8c57a7c0991e","slug":"minakashi-sharma-nursing-lieutenant-in-indian-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट बनीं प्रदेश की बेटी","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट बनीं प्रदेश की बेटी
सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Thu, 12 Mar 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले की रहने वाली मीनाक्षी शर्मा ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मीनाक्षी सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। बिंगा पंचायत के शेरपुर गांव की मीनाक्षी शर्मा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। वह 23 मार्च को केरल के कोच्चि में ज्वाइनिंग देंगी।
विज्ञापन
बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता बेहद खुश हैं। मीनाक्षी का जन्म वर्ष 1990 में राजेश शर्मा के घर में हुआ। प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई प्राइमरी स्कूल शेरपुर में हुई। इसके बाद दसवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाह फोर्ट और जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी से की।
विज्ञापन
महर्षि मारकंडेय यूनिवर्सिटी अंबाला से बीएससी नर्सिंग की। मीनाक्षी नर्सिंग संस्थान कुल्लू में नौकरी कर रही हैं। उनके दादा हरिचंद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता राजेश शर्मा भी पुलिस विभाग में हैं। माता लता देवी गृहिणी हैं। छोटी बहन तनु शर्मा ने भी बीएससी नर्सिंग की है। भाई बीएससी कर रहा है। मीनाक्षी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिक्षकों को श्रेय दिया है।
विज्ञापन
दादा हरिचंद शर्मा, चाचा सुरेश शर्मा, मामा व्यास देव, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, आर्टिस्ट संस्था के चेयरमैन विजय ठाकुर, बिंगा पंचायत के उपप्रधान रवि ठाकुर ने मीनाक्षी शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी ने धर्मपुर क्षेत्र के साथ मंडी जिला और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे और लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी।