फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet to Executive Director of Central Bank BK Diwakar

बैंक उपभोक्ता ही हमारे लिए सेलिब्रेटी

Fri, 14 Feb 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
meet to Executive Director of Central Bank BK Diwakar

हमारा हर उपभोक्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमने पहले एक सेलिब्रिटी के माध्यम से ब्रांडिंग की लेकिन हमको ऐसा लगता है कि उपभोक्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण सेलिब्रिटी हमारे लिए कोई नहीं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की नई ब्रांच के उद्घाटन के मौके पर मौजूद बैंक के कार्यकारी निदेशक बीके दिवाकर ने यह बात कही।

इसके अलावा उन्होंने बैंक और उपभोक्ता से जुड़ी कई बातें साझा की। पेश हैं अमर उजाला से उनकी खास बातचीत के अंश...

प्रश्न- बैंकिंग सेवाओं में विस्तार की क्या योजना है?
उत्तर- सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पब्लिक फ्रेंडली सेवाएं शुरू करे। अब स्मार्टफोन का जमाना है।

इसीलिए बैंक में वाकिंग उपभोक्ता से ज्यादा मोबाइल बैंकिंग सेवी उपभोक्ताओं की संख्या कहीं ज्यादा बढ़ गई है। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के मोबाइल एप लांच किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इसके माध्यम से ग्राहक की मुट्ठी में बैंक हो गया है। हमारी रिसर्च और डवलपमेंट इस दिशा में चल रही है। ग्राहकों के लिए सेंट गोल्ड, सेंट सिल्वर आदि जैसी योजनाएं हैं। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया अब ज्यादा पब्लिक फ्रेंडली सेवाएं लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न- एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए क्या योजना है?

उत्तर- एग्रीकल्चर सेक्टर हमारे लिए अहम सेक्टर है। हमने इस सेक्टर के लिए फार्म हाउस नामक स्कीम शुरू की है। इसके अतिरिक्त एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए बैंक की सेंट किसान तत्काल स्कीम, सेंट किसान साथी, सेंट वेयरहाउस रिसिप्ट के साथ सेंट ट्रैक्चर स्कीम और किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम, सेंट लैंड परचेज स्कीम है।

हमारी एग्री क्लीनिक और बिजनेस सेंटर की योजना काफी बेहतर है। इसके अंतर्गत एग्रीक्लीनिक और एग्री बिजनेस सेंटर के सेटअप के लिए लोन दिया जाता है।

प्रश्न- एसएमई जैसे अहम सेक्टर को बैंक किस नजरिए से देखता है?
उत्तर- एसएमई सेक्टर के लिए हम रिटेल लोन देते हैं। हमारी कोशिश यह है कि लोन आसानी के संग और जल्द से जल्द उनको मिल जाए। जिससे कि उनके बिजनेस को गति मिल सके।

हमने इसके लिए एमएसएमई कंपेन भी चलाई है। इसके अंतर्गत हम ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई को सुविधा प्रदान करना चाहते हैं।

प्रश्न- बैंक के एटीएम और शाखाओं के विस्तार की क्या योजना?
उत्तर- बैंकों की शाखाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। हम चंडीगढ़ में जल्द ही सात ब्रांच और खोलेंगे और ट्राइसिटी में बैंकिंग शाखाएं सात करने की योजना है।


इसके अतिरिक्त कैश डिपोजिट करने के लिए लॉबी तैयार कर रहे हैं। इसमें कैश डिपाजिट मशीन लगाई जाएंगी। हमने पहले ही मेट्रो सिटी में कैश डिपोजिट मशीन लगा दी हैं और जल्द ही टीयर-2 और थ्री सिटी में ऐसी मशीन इंस्टाल कर दी जाएंगी।

बैंक अपने एटीएम की संख्या को भी बढ़ाने जा रहा है। एटीएम में बायोमीट्रिक एटीएम को इंट्रोड्यूस करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed