फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manali winter queen ritika verma aim at miss india competition.

पहले मिस इंडिया, फिर विश्व सुंदरी बनना चाहती है रितिका

Thu, 07 Jan 2016 10:29 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 07 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
manali winter queen ritika verma aim at miss india competition.

शरद सुंदरी-2016 का ताज पहनने वाली हमीरपुर की रितिका वर्मा की नजर अब मिस इंडिया के खिताब पर है। आगे चलकर विश्व सुंदरी बनने का सपना है। ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत ने रितिका वर्मा ने बताया कि पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि शरद सुंदरी-2016 का खिताब उन्हें मिला है।

विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी सुंदरियों का प्रदर्शन शानदार रहा। वह पिछले एक साल से शरद सुंदरी का खिताब जीतने के लिए तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अब वह मिस इंडिया का खिताब जीतने के लिए तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य विश्व सुंदरी बनने का है।
विज्ञापन


इसके लिए वे कड़ी मेहनत करेंगी। इस लक्ष्य को पाने के लिए पहले उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी करनी है। कहा कि मनाली में उन्हें लोगों का बेहतर सहयोग मिला। रितिका ने कहा कि प्रतिभा सभी के अंदर होती है, बस जरूरत है तो अपनी प्रतिभा को सही मंच देने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की सभी लड़कियों से अपील की है कि वे अपने में छिपी प्रतिभा को दबाएं नहीं, बल्कि उसे एक मंच दें, ताकि आगे बढ़ने का रास्ता बन सके। शरद सुंदरी 2016 का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मनाली के लोगों तथा आयोजन कमेटी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed