{"_id":"65ce5ef3783483fef5088e83","slug":"lucknow-news-stf-busts-gang-supplying-drugs-in-bars-pubs-and-hotels-two-arrested-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बार, पब, होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Lucknow News : बार, पब, होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Fri, 16 Feb 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:29 AM IST
सार
एसटीएफ ने गिरोह के सरगना और दो सदस्यों को गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज होटल के पास से बृहस्पतिवार शाम को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहे थे। उनके पास से 66 ग्राम एमडीएमए ड्रग और 500 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसटीएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नौजवान और छात्र-छात्राओं को बार, पबों व रिहायशी होटलों में एमडीएमए ड्रग व चरस की सप्लाई करने वाला संगठित गिरोह का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना और दो सदस्यों को गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज होटल के पास से बृहस्पतिवार शाम को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह ड्रग्स की सप्लाई करने जा रहे थे। उनके पास से 66 ग्राम एमडीएमए ड्रग और 500 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर इंदिरानगर निवासी एहसान अफजल खान उर्फ राजा, चिनहट निवासी दीपक कुमार गुप्ता और आलमबाग निवासी करन मेहता को गिरफ्तार किया है। उनके पास एक स्विफ्ट कार और चार मोबाइल भी बरामद हुए है। दरअसल, एसटीएफ को बीते कई दिनों से राजधानी के बार, पब्स व होटलों में जाकर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिल रही थी।
विज्ञापन
एसटीएफ को पता चला कि इस गिरोह का सरगना एहसान अफजल खान अपने साथी करन मेहता व दीपक गुप्ता के साथ दयाल पैराडाइज चौराहे पर मादक पदार्थ की सप्लाई करने आने वाला है। जिसके बाद तीनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से तस्करी कर मादक पदार्थ लाते थे। जिसे दीपक गुप्ता व गिरोह के बाकी सदस्यों के जरिए बड़े होटलो, पबों व बार में डिलीवर करते थे।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक गिरोह का सरगना एहसान अफजल खान पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त रहा है। इसकी वजह से वह जेल भी जा चुका है। उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने तीनों को गोमतीनगर थाने में दाखिल कराया है।