फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow club

14 मंजिला तक आसानी से पहुंचेगी पीएनजी

Sun, 15 Jun 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jun 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
lucknow club

ट्रांसगोमती इलाके की बड़ी मल्टी स्टोरी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वालों के किचन में जल्द ही पीएनजी पहुंचेगी।

विज्ञापन


शहर में सीएनजी की आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी ने एलपीजी से सस्ती व सुरक्षित पीएनजी गैस अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने के लिए गैस लाइन बिछाने में आ रही परेशानियों को दर किनार कर मोबाइल टैंकर के सहारे पीएनजी सप्लाई शुरू करेगी।

मल्टी स्टोरी फ्लैटों में हर घर के किचन तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के पहले चरण में फिलहाल ट्रांस गोमती इलाके में आने वाली इंदिरानगर, निशांतगंज व गोमती नगर की 11 बड़ी बहुमंजिला आवासीय कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


वृंदावन कॉलोनी में ऑनलाइन फिलिंग स्टेशन जल्द
कंपनी शहर के वृंदावन कॉलोनी तेलीबाग क्षेत्र में कंपनी का ऑनलाइन सीएनजी फीलिंग स्टेशन जल्द ही शुरू कराने जा रही है।

नागपुर स्थित संस्थान से सुरक्षा संबंधी एनओसी मिल जाने के बाद अगले एक माह का इसका संचालन शुरू कराने की तैयारी है।

इसका संचालन शुरू हो जाने से तेलीबाग, साउथ सिटी, वृंदावन कॉलोनी, पीजीआई रोड सहित मोहनलालगंज के सीएनजी उपभोक्ताओं के साथ ही लखनऊ रायबरेली हाईवे से गुजरने वाले सीएनजी वाहन चालकों को भी काफी राहत व सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इस क्षेत्र के सीएनजी वाहन चालकों को गैस भरवाने के लिए आशियाना, गोमती नगर अथवा सरोजनीनगर स्थित नादरगंज फीलिंग स्टेशन के चक्कर काटने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed