फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   lohri festival at jwalaji, kangra

इस बार सीएम के बिना मनी ज्वालाजी की लोहड़ी

Wed, 13 Jan 2016 11:24 PM IST
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
कपिल शर्मा/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Updated Wed, 13 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
lohri festival at jwalaji, kangra

इस बार ज्वालाजी शहर की मुख्यमंत्री वीरभद्र के साथ लोहड़ी मनाने की तमन्ना अधूरी रह गई। ज्वालामुखी के विकास एवं चेतना मंच के लोहड़ी पर्व पर आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं आ पाए। चूंकि, बीच में पंचायत चुनाव आने के चलते सीएम का कांगड़ा जिले का शीतकालीन प्रवास आगे सरक गया।

विज्ञापन


अब सीएम का कांगड़ा का शीतकालीन प्रवास 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विकास एवं चेतना मंच के लोहड़ी पर्व पर वर्ष 2004 से शिरकत कर रहे हैं। एक या दो बार की बात छोड़ दें तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ज्वालाजी में लोहड़ी मनाने हर बार आए हैं।
विज्ञापन


इसलिए, विधायक संजय रतन के लिए पिछले दस साल से लोहड़ी पर्व की खास अहमियत रहती है। विकास एवं चेतना मंच एक गैर राजनीतिक मंच है जो वर्ष 2004 से ज्वालामुखी विस क्षेत्र के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। खासकर गरीबों के उत्थान के लिए इस मंच ने अथाह कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास एवं चेतना मंच अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष सत्यपाल शर्मा ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंच के आयोजन में शरीक तो नहीं हो पाए लेकिन उन्होंने मंच को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं भेजी हैं। विधायक संजय रतन के साथ इस बार लोहड़ी पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed