{"_id":"615b5ed28ebc3e62646707cc","slug":"kheri-crowd-gathered-to-pay-tribute-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
खीरीः किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए लगी भीड़
विज्ञापन
तिकुनिया हादसे में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देते किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया में लगातार 24 घंटे गहमागहमी का माहौल बना रहने के बाद सोमवार दोपहर करीब दो बजे सारे विवाद का पटाक्षेप हो गया। मृतक किसानों के शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही किसान घर लौटने लगे।
रविवार को दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष की कार से कुचलकर किसानों की मौत के बाद ही माहौल गर्म हो गया था। इस हादसे के बाद ही दूरदराज से किसान तिकुनिया पहुंचने लगे थे। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ग्राउंड के सामने सड़क पर ही चारों मृतक किसानों के शव रखे थे और दूरदराज के किसान उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे थे। दोपहर दो बजे तक किसानों का रेला बढ़ता जा रहा था।

मृतकों को न्याय, कृषि कानून हटाने की मांग
किसानों के उग्र प्रदर्शन में तमाम किसान यूनियन के नेता भी शामिल थे। वे मंच से लगातार किसानों को संबोधित कर रहे थे। मृत किसानों को न्याय दिलाने के साथ ही कृषि कानूनों को काला कानून बताकर उन्हें वापस लेने की मांग की जा रही थी। इससे वहां का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।
विज्ञापन