{"_id":"31dcf1994d9a6e807cc2d9f41bf36893","slug":"karanvir-bohra-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब लगता है दूसरे घर जैसा' ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'पंजाब लगता है दूसरे घर जैसा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Apr 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आ कर अपना सा लगता है, पहली पंजाबी फिल्म लव यू सोणिये के बाद इसके और करीब आ गया, पंजाब अब दूसरे घर सा लगता है। पंजाब के बारे में बताते हुए यह बात कही टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने।
विज्ञापन
करण अपनी पत्नी टीजे सिद्धू के साथ सेक्टर 32 के एक रेस्टोरेंट पहुंचे। कलर्स चैनल पर प्रसारित नाटक खतरों के खिलाड़ी में अपने अनुभव साझा करते हुए करण ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी उनके जीवन का सबसे बड़ा अनुभव रहा है।
विज्ञापन
उनका मानना है कि यह एक ऐसा रिएलिटी शो है, जिसे हर किसी को जरूर करना चाहिए। शो के दौरान वह हैलीकॉप्टर से कूदे, पानी के अंदर गोते लगाये, आग में होकर गुजरे, और कई ऐसे चैलेंज किए जिसमें शरीर पर सांप, बिच्छू, कॉकरोच, घोंघे, चूहे और छिपकलियां भी रेंगी।
विज्ञापन
करण ने कहा कि शो के दौरान उनका सामना सामना शेर, चीते और मगरमच्छों से भी हुआ जो सचमुच उनके अनुसार उनकी जिंदगी का एक शानदार अनुभव था। करण की पत्नी टीजे ने बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी में कई चैलेंज ऐसे थे जिन्होंने काफी डर दिया था लेकिन उन्हें करने में उतना ही मजा आया।
उन्होंने कहा कि शो करने के बाद वह शारीरिक और मानसिक तौर पर पहले से कहीं ज्यादा स्ट्रांग महसूस कर रही है। अपने व्यस्तता भरे कैरियर के बारे में बताते हुए करनवीर ने कहा कि वह अपने कैरियर के एक बेहद रोमांचक मोड़ पर है पिछले कुछ वर्षों से बहुत ज्यादा व्यस्त चला रहें है, उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें रोल भी बहुत वैरायटी के मिले हैं।
पिछले साल ‘सौभाग्यवती भव’ सीरियल खत्म होने के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘लव यू सोणिये’ फिल्म की फिर ‘झलक दिखला जा’ में मैं एक प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुआ, इसके बाद फियर फैक्टर की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका भी गया, अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए करणवीर ने कहा कि आने वाले समय में वह एक मराठी फिल्म में नजर आएंगे।