फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kailash mansarovar yatra Visa period ends 60 passengers stopped in gunji

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2018 : वीजा अवधि खत्म, 60 यात्रियों को गुंजी में रोका

Sat, 11 Aug 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Aug 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra Visa period ends 60 passengers stopped in gunji

वीजा अवधि खत्म होने पर 10वें और 11वें दल के 60 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को फिलहाल गुंजी में रोक दिया गया है। जिन यात्रियों की वीजा अवधि खत्म हो गई है उनमें 10वें दल के 19 और 11वें दल के 41 यात्री शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रहा है कि सोमवार तक उनकी वीजा अवधि बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा पर इस बार मौसम की मार पड़ी है। धारचूला के ऊपर नजंग और लखनपुर में रास्ता खराब होने के चलते कैलाश यात्रा पर जा रहे तीसरे दल से यात्रियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराई गई। छियालेख और गर्ब्यांग में घना कोहरा छाने से यात्रियों को करीब पखवाड़े भर तक इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रा का संचालन कर रहे केएमवीएन को भी करोड़ों का घाटा उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले मौसम खुलने पर 10वें और 11वें दल के 60 यात्रियों को गुंजी पहुंचाया गया। वीजा की अवधि खत्म होने पर इन 60 यात्रियों को तीन दिन से गुंजी में ही रोका गया है। विदेश मंत्रालय से वीजा आने के बाद ही उन्हें आगे की यात्रा पर रवाना किया जाएगा। उधर, 12वें दल के 43 यात्रियों का गुंजी में आईटीबीपी के चिकित्सकों ने मेडिकल परीक्षण किया। सभी यात्री स्वस्थ पाए गए। यात्री गुंजी से आईटीबीपी के सुरक्षा दस्ते के साथ कालापानी को रवाना हो गए हैं। दसवें दल के पहले गए 25 यात्री चीन के जोंग्जिबू पहुंच गए हैं। 13वें दल के 55 यात्रियों को अभी पिथौरागढ़ में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वें और 11वें दल के यात्रियों को मौसम खराबी के चलते विलंब हो गया है। दल 10-12 दिन विलंब से हैं। सोमवार तक यात्रियों का वीजा आ जाएगा। उसके बाद ही यात्रियों को गुंजी से आगे की यात्रा पर रवाना किया जाएगा।

- टीएस मर्तोलिया, जीएम केएमवीएन

यात्रियों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ
13वें दल के कैलाश यात्रियों ने नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर एक दीप शहीदों के नाम जलाया। इस दौरान उन्होंने हिमालय को बचाने की शपथ ली। यात्रियों ने उल्का देवी यात्री वाटिका में एक पौधा धरती मां के नाम पर भी लगाया। इस मौके पर दल के संपर्क अधिकारी सुनील बिष्ट, गोपालकृष्ण गणेशन, महेश कांडपाल, प्रताप नाथ, हर सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, पंकज पंत, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रजनी रावत, हंसी बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed