फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Joint Director TS Negi national honor

संयुक्त निदेशक टीएस नेगी को राष्ट्रीय सम्मान

Sat, 13 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 13 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
Joint Director TS Negi national honor

उच्चतर शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत टिकम सिंह नेगी को एक बार फिर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसाइटी ने उन्हें 4 सितंबर को दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्हें यह सम्मान शिक्षा के अतिरिक्त इससे पहले समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सेवानिवृत्त जनरल जेजे सिंह ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन


इससे पहले टिकम सिंह को प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान के 12 जून राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था। उल्लेखनीय है कि शिक्षा क्षेत्र में लीक से हटकर कार्य करने पर उन्हें सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से किन्नौर के छितकुल गांव के रहने वाले टिकम सिंह ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में रहने वालों को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिला है।


टीएस नेगी ने कहा कि इस तरह सम्मान मिलने से उन्हें और कार्य करने को लेकर प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने हमेशा ईमानदारी और धैर्य के साथ मेहनत की और कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed