{"_id":"65ca1c618cdc12d6a80e6dbf","slug":"jind-couple-dies-after-swallowing-poisonous-substance-in-lieu-of-medicine-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने से दंपती की मौत, लंबे समय से दोनों बीमार चल रहे थे","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Jind: दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने से दंपती की मौत, लंबे समय से दोनों बीमार चल रहे थे
Mon, 12 Feb 2024 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Feb 2024 06:55 PM IST
सार
लंबे समय से दोनों बीमार चल रहे थे, दोनों की दवा चल रही थी। निडाना गांव निवासी दंपती वर्तमान में रोहतक रोड पर रह रहे थे।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जींद में रोहतक रोड के रहने वाले दंपती ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निडाना गांव हाल आबाद रोहतक रोड निवासी 60 वर्षीय ब्रह्मदत्त और उनकी पत्नी सरोजबाला बीमार रहते थे। दोनों की लंबे समय से दवा चल रही थी। सोमवार रात को मकान में दोनों ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दंपती के बेटे के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन