फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu will make political issue to social movement in bihar

बिहारः सामाजिक आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाएंगे नीतीश कुमार

Sun, 24 Sep 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Sun, 24 Sep 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
jdu will make political issue to social movement in bihar
nitish kumar
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) शराबबंदी, बाल विवाह और दहेज प्रथा को चुनावी मुद्दा बनाएगा। पार्टी ने अपनी अलग राजनीतिक जमीन बनाने के लिए सामाजिक आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर रविवार को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी को सामाजिक सरोकार से जोड़कर नया जनाधार तैयार करने की रणनीति पर विचार किया गया। साथ ही बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जदयू केवल सत्ता के लिए राजनीति नहीं करता। पार्टी पौधारोपण से शराबबंदी तक को अपना एजेंडा बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जदयू दो अक्तूबर से बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ  राज्यभर में सामाजिक अभियान चलाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। नीतीश कुमार ने  जदयू नेताओं को खुद इससे संबंधित दिशा निर्देश दिए हैं।

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में पार्टी की रणनीति से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 

शरद यादव से संबंधित सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि वे अब तेजस्वी और तेजप्रताप के अंकल भर रह गए हैं। वे बिहार आ रहे हैं तो उन्हें यह देख कर सुकून मिलेगा कि राज्य में पहले की तरह ही शांति और सौहार्द का वातावरण कायम है। नीरज ने कहा कि बैठक में शरद यादव के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।


इससे पूर्व बैठक में शामिल होने पहुंचे जदयू के महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि राज्य में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ सरकार अभियान चलाने जा रही है। उसे लेकर रूप रेखा बनेगी। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर बातचीत की गई। बैठक में जदयू के 203 सदस्य शामिल हुए, जिनमें मंत्री और विधायक के साथ पार्टी के दूसरे नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed