{"_id":"2b33cad8-eec1-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"interview-of-jimmy-shergill-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरा हर रोल ड्रीम रोल होता है'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'मेरा हर रोल ड्रीम रोल होता है'
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
जिम्मी शेरगिल
विज्ञापन
अभिनेता
फिल्म साहेब, बीवी और गैंगेस्टर 2 में अपनी दमदार भूमिका से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले जिम्मी शेरगिल के लिए हार्डवर्क ही सफलता की चाबी है। उनका मानना है कि बिना हार्डवर्क के आप कुछ हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने शेयर किए अपने अनुभव...
आपने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया है तो ये बताइए की पंजाबी फिल्मों का भविष्य कैसा है?
पंजाबी फिल्मों का भविष्य बहुत उज्जवल है। बेहतर स्टोरी कॉनसेप्ट और कला हर जगह सराही जाती है। फिर चाहे वह देश हो या विदेश। इसी तरह पंजाबी फिल्मों को भी काफी लोकप्रीयता बढ़ रही है।
विज्ञापन
आपकी आने वाली फिल्म?
इन दिनों मैं तिग्मांशु धूलिया की फिल्म बुलेट राजा की शूटिंग में व्यस्त हूं। इसके बाद मैं तनु वेड्स मनु 2 में भी रोल अदा करुंगा।
भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ बताइए?
मैं भविष्य पर नहीं वर्तमान पर भरोसा करता हूं। मेरा वर्तमान मेरी फिल्में हैं, भविष्य जब होगा, तब देखा जाएगा।
अपने ड्रीम रोल के बारे में आप क्या कहेंगे?
मैं ड्रीम रोल में भरोसा नहीं करता। मेरा हर रोल ड्रीम रोल होता है।
दून के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
दून की वादियां हमेशा से ही मुझे लुभाती हैं। मैं अक्सर यहां आता रहता हूं। मसूरी में छुट्टियां बिताने का अपना अलग ही मजा है।