फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international shivratri festival in mandi.

यहां मोहम्मद, गिप्पी और मोनाली मचाएंगे धमाल

Sun, 01 Feb 2015 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 01 Feb 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
international shivratri festival in mandi.

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए मेला कमेटी ने बालीवुड स्टॉर कलाकारों के नाम तय कर दिए हैं। इस बार बॉलीवुड पार्श्व गायक, पंजाबी सिंगर सहित हास्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के स्टार प्ले बैक सिंगर मोहम्मद इरफान, गिप्पी ग्रेवाल, मोनाली ठाकुर और एहशान कुरैशी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

विज्ञापन


18 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मोनाली ठाकुर के नाम रहेगी। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नूरान सिस्टर्स महफिल जमाएंगे। तीसरी संध्या में देव नेगी और रीनी चंद्रा धमाल मचाएंगे। चौथी संध्या में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी तड़का लगाएंगे। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकार एहशान कुरैशी दर्शकों को लोट-पोट करेंगे। उनके साथ शादाब फरीदी भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन


आखिरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक मोहम्मद इरफान अपनी मधुर आवाज का जलेवा बिखेरेंगे। अन्य हिमाचली कलाकार भी संध्याओं में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकार फाइनल कर दिए गए हैं। बॉलीवुड पार्श्व गायक, पंजाबी गायक सहित हिमाचली गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसुरे कलाकारों को नहीं मिलेगा शिवरात्रि में मंच-
सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार भी बेसुरे कलाकारों को मंच नहीं मिलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के संयोजक गोपाल चंद ने बताया कि ऑडिशन 4 से 7 फरवरी 2015 तक विपाशा सदन भ्यूली मंडी में होगा। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को ही कार्यक्रम प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed