फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The leaders who left BJP and joined Congress because of Kamal Nath are now also in a dilemma

Indore: कमलनाथ के कारण जो नेता भाजपा छोड़कर आए कांग्रेस में, अब वे भी पशोपेश में

Sun, 18 Feb 2024 06:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 18 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

बदनावर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते भंवर सिंह शेखावत को कांग्रेस में लाने के लिए कमल नाथ की भूमिका अहम रही। शेखावत का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। न तो नाथ भाजपा में जा रहे है और न ही वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Indore: The leaders who left BJP and joined Congress because of Kamal Nath are now also in a dilemma
नाथ के जाने से मालवा निमाड़ में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राजनीति कब किस तरफ करवट ले सकती है, कोई नहीं कह सकता। पांच माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से उन दमदार पूर्व विधायकों को जोड़ा था, जो भाजपा में वर्षों तक रहे। अब नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के कारण वे भी पशोपेश में हैं। हालांकि ज्यादातर नाथ समर्थक नेता अभी रुको और देखो की रणनीति अपना रहे हैं, लेकिन नाथ यदि भाजपा में जाते है तो मालवा निमाड़ के राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे।

विज्ञापन


बदनावर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते भंवर सिंह शेखावत को कांग्रेस में लाने के लिए कमलनाथ की भूमिका अहम रही। शेखावत वर्षों तक भाजपा में रहे और क्षेत्र क्रमांक पांच, बदनावर से विधायक भी रहे। शेखावत का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। न तो नाथ भाजपा में जा रहे हैं और न ही वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं। नाथ के कांग्रेस छोड़ने की सिर्फ अटकलें हैं।
विज्ञापन


शेखावत के अलावा पूर्व मंत्री और खातेगांव से विधायक रहे दीपक जोशी भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए। वे भी नाथ के कहने पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए। अब  नाथ को लेकर लगाई जा रही अटकलों से वे हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंदौर के सिंधिया समर्थक रहे समदंर पटेल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। विधानसभा चुनाव के समय वे फिर कांग्रेस में गए और जावद विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव भी लड़ा। वे भी नाथ के कारण कांग्रेस में फिर आए थे। अभी उन्होंने भी पत्ते नहीं खोले हैं कि उनका क्या रुख रहेगा।


इंदौर में भी है नाथ समर्थकों की फौज
इंदौर में कमलनाथ समर्थक नेतागणों की कमी नहीं है। कांग्रेस के दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री, पूर्व नगर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, केके यादव की गिनती नाथ के कट्टर समर्थकों में होती है। नाथ यदि भाजपा में जाएंगे, तो उनके साथ अधिकांश नेता जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed