फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now metro work in the central part, preparation to hand over 36 places for metro track.

Indore News: अब मध्य हिस्से में मेट्रो का काम, 36 स्थान मेट्रो ट्रेक के लिए सौंपने की तैयारी

Wed, 14 Feb 2024 07:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

गांधी नगर मेेट्रो डिपों से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का काम चल रहा है। यहां मेट्रो स्टेशन बनाने का काम जारी है। बंगाली काॅलोनी से पलासिया, एमजी रोड होते हुए मेट्रो ट्रेक नाथ मंदिर तक पिलरों पर रहेगा।

विज्ञापन
Indore News: Now metro work in the central part, preparation to hand over 36 places for metro track.
रीगल तिराहे के पास की जमीन मेट्रो को सौंपेगा प्रशासन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के 31 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रेक के लिए अब मध्य हिस्से में काम होगा। यहां अंडरग्राउंड मेट्रो का काम होगा। इंदौर मेट्रो कंपनी ने सर्वे के बाद 36 स्थान चिन्हित कर मांगे है। उनमें ज्यादातर सरकारी भूमि है।

विज्ञापन

प्रशासन ने कुछ स्थानों कंपनी को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दावे आपत्ति आमंत्रित की है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की 0.2489 हेक्टेयर भूमि, अहिल्या पुस्तकालय की 0.0864 भूमि कंपनी को आवंटित की जा रही है।

विज्ञापन


इस हिस्से में मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेेशन बनेगा। पिछले दिनों कलेक्टर आशीष सिंह ने मेट्रो के निर्माण की तैैयारियों के सिलसिले में 22 विभागों की बैठक ली थी,क्योकि मध्य हिस्से में इन विभागों के समन्वय से काम होना है। बैैठक में 36 स्थान मेट्रो ट्रेक, स्टेशन आदि के लिए सौंपने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविद नगर में नगर निगम की अस्थाई दुकानों की जमीन, गायत्री मंदिर के समीप पीडब्लूडी के कुछ मकान, रीगल तिराह जैन मंदिर की जमीन, नगर निगम मुख्यालय की जमीन, लाल अस्पताल, मल्हारगंज थाना, बड़ा गणपति के राज्य अापूर्ति विभाग की जमीन, शारदा कन्या विद्यालय परिसर की जमीन का कुछ हिस्सा मेट्रो के सौंपा जा रहा है।

नाथ रोड से अंडरग्राउंड होगी मेट्रो

गांधी नगर मेेट्रो डिपों से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का काम चल रहा है। यहां मेट्रो स्टेशन बनाने का काम जारी है। बंगाली काॅलोनी से पलासिया, एमजी रोड होते हुए मेट्रो ट्रेक नाथ मंदिर तक पिलरों पर रहेगा। नाथ मंदिर से मेट्रो अंडरग्राउंड होगी। इसके लिए हाईकोर्ट परिसर में बड़ा और गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। इसकी अनुमति भी मिल गई है।

कान्ह नदी के नीचे बनेगी सुरंग

अंडरग्राउंड मेट्रो का एक स्टेशन नगर निगम मुख्यालय परिसर में बनेगा। यहां से मेट्रो ट्रेक को कान्ह नदी पार कराने के लिए एक सुरंग बनाई जाएगी, जो नदी से 20 फीट नीचे रहेगी। पहले मेट्रो स्टेशन राजवाड़ा पर बनना था, लेकिन पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की आपत्ति के बाद मेट्रो रुट में बदलाव किया और जूना रिसाला की तरफ मेट्रो स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed