फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Before the first wedding anniversary, the doctor filed a case against her husband, said - he used to a

Indore:पहली वेडिंग एनिवर्सरी से पहले डाक्टर ने कराया पति पर केस दर्ज, कहा-देह व्यापार के लिए कहता था

Tue, 13 Feb 2024 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 Feb 2024 09:03 PM IST
सार

इसके बाद महिला डाक्टर जर्मनी से अपने मायके इंदौर लौट आई। इसके बाद उसका पति भी इंदौर आ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज मांगने और धमकी देने की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।

विज्ञापन
Indore: Before the first wedding anniversary, the doctor filed a case against her husband, said - he used to a
विजय नगर थाने में केस दर्ज। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक महिला डाॅक्टर ने अपने ही डॉक्टर पति पर दहेज प्रताड़ना और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। महिला डाॅक्टर ने अपने पति पर देह व्यापार के लिए धमकाने जैसे संगीन आरोप भी लगाए हैं। छह दिन बाद दोनों की शादी की पहली वर्षगांठ है, लेकिन उससे पहले ही शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


महिला डाॅक्टर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पिछले साल उसने अपने दोस्त से शादी की थी। वह भी डॉक्टर है। शादी के बाद हम जर्मनी शिफ्ट हो गए, लेकिन वहां जाने के बाद पति का व्यवहार बदलने लगा। पति उसके साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने आरोप लगाया कि जर्मनी में देह व्यापार वैध है। पति यह भी कहता था कि देह व्यापार करके पैसा कमाकर उसे दो, नहीं तो पिता से एक करोड़ रुपये लाकर दो।
विज्ञापन


इसके बाद महिला डॉक्टर जर्मनी से अपने मायके इंदौर लौट आई। इसके बाद उसका पति भी इंदौर आ गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज मांगने और धमकी देने की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ करते थे प्रैक्टिस
दोनों एक साथ डॉक्टरी की प्रैक्टिस करते थे और पिछले साल 17 फरवरी को उन्होंने लव मैरेज की थी। परिजनों का कहना है कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। फिर पति का व्यवहार बदल गया। दोनों में आए दिन विवाद होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed