फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In JK Mufti gave a cal do not offer prayers in mosques today

जम्मू-कश्मीरः मुफ्ती ने किया आह्वान, मस्जिदों में अदा न करें आज जुमे की नमाज

Fri, 27 Mar 2020 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Mar 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
In JK Mufti gave a cal do not offer prayers in mosques today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासीरुल इस्लाम ने कहा कि कश्मीर एक आपदा की ओर बढ़ रहा है। पूरे कश्मीर में किसी भी मस्जिद या धर्मस्थल में शुक्रवार को जुमे की सामूहिक नमाज़ नहीं होनी चाहिए। सभी मस्जिदों और धर्मस्थलों के प्रबंधन से विनम्र अपील है कि शुक्रवार की नमाज का आयोजन न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह हमारी सुरक्षा के लिए है और इस्लाम इसकी अनुमति देता है। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर ज़िला प्रशासन ने भी सभी मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों को बंद करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नासीरुल इस्लाम ने कहा कि उनके द्वारा जारी निर्देश का कोई उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मस्जिद के मुअज्जिन सहित केवल तीन लोग मस्जिद में पांच बार नमाज अदा करें और बाकी लोग घरों पर। जिला उपायुक्त शाहिद चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि श्रीनगर में मैनेजमेंट कमेटियों के सहयोग से सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इस बीच केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत का मामला सामने आया है। 65 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की डलगेट स्थित चेस्ट डिजीज(सीडी) अस्पताल में गुरुवार सुबह मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग डायबिटीज, तनाव और ओबेसिटी जैसी बीमारी से ग्रसित था। प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते पहली मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती और भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में कोरोना से हुई इस मौत के बारे में श्रीनगर के मेयर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह खबर हमारे लिए बेहद दुखदायी है। ऐसे समय में हम मृतक के परिवार के साथ खड़े हैं। सीडी अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को उनके साहस और उनके द्वारा की जा रही लगातार कोशिश के लिए हम सलाम करते हैं। आइए कोरोना वायरस के इस चोन को तोड़ने में हम सब अपना योगदान देते हैं।


वहीं राज्य के प्रवक्ता रोहित कंसल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि श्रीनगर के हैदरपोड़ा निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। बुधवार को उनके संपर्क में आए चार अन्य लोगों की जांच में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed