{"_id":"1f2423aac10c7d8f06855effd107bebc","slug":"ias-officer-aditya-negi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन साहब ने असफलता को कड़ी मेहनत से सफलता में बदला ","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
इन साहब ने असफलता को कड़ी मेहनत से सफलता में बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 25 Nov 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वक्त की रोटी के लिए गरीब व्यक्ति का संघर्ष देख मन विचलित हो गया। मन में सोचा, गरीबी के इस संघर्ष को कैसे पाटा जाए। फिर क्या था, मन में ठान लिया आईएएस बनना है। बैंक में मैनेजर की नौकरी के साथ आईएएस की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले और दूसरे प्रयास में असफल रहे लेकिन 2012 में तीसरे प्रयास में सफलता मिल गई। मूलत: किन्नौर के रहने वाले 2013 बैच के आईएएस अफसर आदित्य नेगी को स्मार्ट वर्क पसंद है। काम के बोझ तले दबना उनको पसंद नहीं है।
विज्ञापन
एसबीआई बैंक में बतौर पीओ प्रोबेशनर आफिसर नौकरी ज्वाइन करने से लेकर आईएएस बनने का सफर इन्होंने पूरे प्लान के साथ तय किया। महज तीन साल में आरबीआई जैसे प्रतिष्ठित बैंक में आदित्य नेगी मैनेजर बन गए। महाराष्ट्र में बैंक प्रबंधन ने इन्हें ग्रामीण जीवन को करीब से देखने के लिए ग्राउंड लेवल पर भेजा। नेगी अपनी सफलता के पीछे अपने माता पिता, दोस्तों और सीनियर्स का हाथ मानते हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र इनके एजेंडे में प्राथमिकता पर हैं।
विज्ञापन
बिना कोचिंग की आईएएस की तैयारी
आदित्य कहते हैं कि वह बीकॉम स्टूडेंट रह चुके हैं। मुंबई में आरबीआई में मैनेजर के पद पर रहते हुए आईएएस की तैयारी करना चुनौती पूर्ण था लेकिन सीनियर्स के मार्गदर्शन से वह इसे पार कर पाए। आईएएस की तैयारी को उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। सारी तैयारी उन्होंने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में स्वत: ही की। सामान्य ज्ञान के उन्होंने इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल किय्रा।
युवाओं को नसीहत
युवाओं को गलत आदतों में न जाकर अच्छी पढ़ाई करनी चाहिए। आईएएस की तैयारी के समय विचलित नहीं होना चाहिए। दुनिया भर की किताबें पढ़ने के बजाय सिर्फ सिलेबस पर फोकस करना चाहिए।