{"_id":"6a09143eb41e257728939e5871c32ac8","slug":"hrithik-to-play-national-kho-kho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो नेशनल खेलेंगे रोहडू के ऋतिक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
खो-खो नेशनल खेलेंगे रोहडू के ऋतिक
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला(रामपुर बुशहर)
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उच्च स्कूल खरोट के छात्र ऋतिक साकटा का चयन राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ऋतिक तेलंगाना राज्य में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
उनका चयन हमीरपुर के बड़सर में 23 से 26 सितंबर तक हुई 31वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता से हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ऋतिक को हिमाचल टीम में लिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता तेलंगाना राज्य में आठ से 12 अक्तूबर तक होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेगी। ऋतिक हिमाचल टीम में शामिल होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। ऋतिक के चयन से उनके पिता कृपाल साकटा काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
स्कूल के मुख्याध्यापक विजय रणावत ने बताया कि पहली बार स्कूल से किसी छात्र का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने ऋतिक साकटा को बधाई दी है।
शारीरिक शिक्षक सुनील राजा ने बताया कि ऋतिक ने खंड और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उसका चयन हिमाचल टीम में हुआ है।