फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Honorarium for the agitation by workers

मानदेय के लिए श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jun 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Honorarium for the agitation by workers
 आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की लापरवाही से उनको एक साल का मानदेय नहीं मिल रहा है। परियोजना निदेशक के खाते में मानदेय का पैसा डंप होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अनुदेशकों के अनुसार जिले में तीन साल तक संचालित 35 विशेष बाल श्रम विद्यालयों में 175 अनुुदेशक, लिपिक चयनित थे। मई 2014 में योजना के समाप्त होने से विद्यालय बंद हो गए लेकिन एक साल का मानदेय आज तक उन्हें नहीं मिल सका। प्रशासन की ओर से एक साल से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 आरोप लगाया कि शासन से धन आने के बाद परियोजना निदेशक के खाते में डंप पड़ा है लेकिन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। परियोजना की समाप्ति के बाद कर्मचारियों को श्रम विभाग में समायोजित करने के लिए श्रम मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पत्र आ चुका है लेकिन उस पर कोई फैसला प्रशासनिक स्तर से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चेतावनी दी कि अविलंब उन्हें मानदेय नहीं मिला तो वह सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अश्वनी, वासुदेव प्रजापति, जितऊलाल पाल, संजय दूबे, चंदा देवी, संजय कुमार तिवारी, संतोष कुमार सरोज, बीएल सरोज, रामबली, उर्मिला पटेल, नसरीन फातिमा, माधुरी देवी, रीता पांडेय, लालमणि, रवींद्र कुमार पांडेय, शिव नारायण सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed