{"_id":"1ed26f92898c1c99301e7a201fa1bb84","slug":"hate-story-part-2-song-pink-lips-singer-khushbu-grewal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, 'पिंक लिप्स' की सिंगर खुशबू ग्रेवाल से","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
मिलिए, 'पिंक लिप्स' की सिंगर खुशबू ग्रेवाल से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेट स्टोरी पार्ट-2 के गाने पिंक लिप्स की सिंगर खुशबू ग्रेवाल चंडीगढ़ की रहने वाली है और ये उनका पहला गीत है। खुशबू सोमवार दोपहर गोल्फ क्लब पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गीतकार कुमार सुबह-सुबह अपने बाथरूम में नहा रहे थे। एकदम उनके मुंह में पिंक लिप्स का टाइटल आया।
उन्होंने बाथरूम से ही मीत ब्रदर्स (हरमीत सिंह, मनमीत सिंह) को फोन किया और यह धुन सुनाई। मीत ब्रदर्स को धुन इतनी पसंद आई की, उन्होंने इसे गीत का रूप दे दिया। ऐसे तैयार हुआ पिंक लिप्स गाना। इस गाने को यूट्यूब में कुछ ही दिनों में 50 लाख से ज्यादा हिट मिल चुके हैं।
विज्ञापन
खुशबू साल 2000 में चैनल वी के लिए ऑडिशन दिया और सलेक्ट हुईं। बाद में सिंगिंग प्रतियोगिता जीती, लेकिन इसके बाद वह एक्टिंग के क्षेत्र में आ गईं।
उन्होंने बताया मुंबई में एक बार पार्टी में वह गा रही थी। इस दौरान वहां मीत ब्रदर्स उनसे मिले और उन्हें स्टूडियो में मिलने के लिए कहा। वह स्टूडियो गईं तो उन्हें मीत ब्रदर्स ने आवाज पर काम करने को कहा और उन्हें उस्ताद संजय मिश्रा के पास ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। इसके बाद एक दिन उनसे पिंक लिप्स गाना गवाया।
विज्ञापन
खुशबू ने बताया बेबी डॉल से इस गाने की तुलना नहीं की जा सकती। खुशबू ने बताया जिस समय यह गाना रिकार्ड हुआ, तब नहीं पता था कि इसे हेट स्टोरी पार्ट-2 में लिया जाएगा। उस समय यह भी पता नहीं था कि यह गाना सनी लियोनी पर फिल्माया जाएगा। जल्द ही जायद खान की आने वाली फिल्म शराफत गई तेल लेने में उनका एक गाना है।
बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड लोगों का ट्रेंड
खुशबू ने कहा कि आजकल बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड लोगों का ट्रेंड बढ़ गया है। पहले जहां हीरो सिर्फ एक्टिंग तक सीमित रहते थे, वह अब गायकी में भी आ रहे है। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा इसके ताजा उदाहरण हैं।
खुशबू की आने वाली फिल्में
आ गए मुंडे यूके दे
प्यार पैसा पंगा
कैरी ऑन जट्टा पार्ट टू