फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harabhajn singh interview

उत्तराखंड बार-बार आना चाहूंगाः भज्जी

Sat, 26 Oct 2013 12:45 AM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Oct 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
harabhajn singh interview

टर्बनेटर के नाम से मशहूर आफ स्पिनर हरभजन सिंह सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि मैदान से बाहर भी युवाओं को प्रोत्साहित करते रहते हैं। युवा क्रिकेटरों को तराशने के लिए जालंधर में एकेडमी खोल चुके भज्जी की अब उत्तराखंड में भी एकेडमी खोलने की योजना है।

विज्ञापन


यह बात राज्य की खूबसूरती के कायल भज्जी ने बृहस्पतिवार को एक प्रोजेक्ट की लॉचिंग के बाद कही। पेश हैं हरभजन सिंह से खास बातचीत के विशेष अंश---
विज्ञापन


सवाल : युवा खिलाड़ियों को हमेशा आप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उन्हें खेल की बारीकियां भी समझाते रहते हैं। क्या उत्तराखंड में युवा क्रिकेटरों के लिए कोई विशेष योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : उत्तराखंड के युवाओं में बहुत टैलेंट है। यह राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दिया है। मैंने जालंधर में क्रिकेट एकेडमी खोली है और अब मुंबई में भी शुरू करने जा रहा हूं। उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों और अन्य खेलों के लिए भी मैं काम करना चाहता हूं। इसके लिए मैं जीटीएम ग्रुप के साथ मिलकर योजना बना रहा हूं। यहां एकेडमी खोलने की भी योजना है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए मैं हरसंभव मदद के लिए तैयार हूं और इसके लिए सरकार से भी बात करूंगा।

सवाल : हेमकुंड साहिब की यात्रा के दौरान उत्तराखंड में आई आपदा में आप भी फंसे थे। आप वहां से सकुशल निकल गए, लेकिन इस दौरान आपने क्या महसूस किया, क्या देखा आपने।
जवाब : आपदा का वह समय उत्तराखंड के लिए बहुत भयावह था, मैंने भी आपदा का मंजर अपनी आंखों से देखा। बहुत से लोगों की जान गई, घर, गाड़ियां बह गईं। मगर प्रकृति से मुकाबला नहीं किया जा सकता है। उस समय हालात बहुत खराब थे। बादल काफी नीचे थे, जिस कारण हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे थे। भगवान से प्रार्थना है कि ऐसी स्थिति दोबारा कभी न आए।


सवाल : सचिन तेंदुलकर के साथ आप काफी समय तक खेले हैं। आप की इच्छा है कि अंतिम टेस्ट मैच में आप भी उनके साथ खेलें। क्या कहेंगे इस बारे में।
जवाब : सचिन एक महान खिलाड़ी हैं, उनके साथ मैं 14-15 साल खेला हूं। मैदान ही नहीं ड्रेसिंग रूम में उनके होने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। उनके अंतिम टेस्ट में मेरी इच्छा भी उस टीम का हिस्सा बनने की है। मैं चाहता हूं कि अपने अंतिम टेस्ट मैच में वे 100-200 रन बनाएं। अंतिम मैच में उनकी विदाई शानदार होनी चाहिए। मेरी उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

सवाल : उत्तराखंड के बारे में क्या कहेंगे?
जवाब : उत्तराखंड बहुत खूबसूरत राज्य है, यहां की पहाड़ियां बहुत खूबसूरत हैं। यहां का मौसम शानदार है। मैं यहां बार-बार आना चाहता हूं। जीटीएम ग्रुप के द कैपिटल में मैंने भी एक पेंट हाउस बुक कराया है। यहां से देहरादून की खूबसूरत पहाड़ियां देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed