{"_id":"64dc75ba77170799d901ede5","slug":"hamirpur-road-accident-unknown-vehicle-hit-bike-teacher-died-and-wife-injured-condition-critical-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत और पत्नी घायल, हालत नाजुक","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Hamirpur Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत और पत्नी घायल, हालत नाजुक
Wed, 16 Aug 2023 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:47 PM IST
सार
Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर मकरांव गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सुमेरपुर कस्बे के मोहल्ला इमिलिया निवासी अवध नरेश (50) अपनी पत्नी के साथ मंगलवार शाम सुमेरपुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम से बाइक से कस्बे लौट रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर मकरांव गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को इलाज के लिए मौदहा सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने अवध नरेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। मृतक अवध नरेश प्राथमिक विद्यालय करहिया में तैनात था। मृतक पत्नी सहित दो पुत्र और एक पुत्री को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है।
विज्ञापन